24 Apr 2024, 12:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दिवाली पर इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:49AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत को त्योहारों की भूमि कहा जाता है। दीपावली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, और भले ही आप हर दूसरे त्योहार को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ नहीं मनाते हों, लेकिन निश्चित रूप से दीपावली को बेहद धूमधाम से मनाने के लिए आप हर संभव प्रयास करते हैं।  इस साल 27 अक्टूबर 2019 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।
 
वहीं पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर यानि धनतेरस के दिन से हो जाएगा। सनातन धर्म में दिवाली को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। देवी मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। वहीं आज हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दिवाली पर किस्‍मत पलट सकती है। 
 
मेष राशि
ग्रह गोचर माह के पूर्वार्द्ध में कार्य में सफलता दिलाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी, अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ मिलेगा। इस महीने आमतौर पर आप स्वस्थ रहेंगे। माह के मध्य से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, माह के अन्त में सावधानी बरतें। इस महीने आय के साथ-साथ व्यय भी खूब होगा। बहते पानी में तांबे का सिक्का डालें। सूर्यदेव को नियमित जल देना शुभ रहेगा।
 
वृष राशि
ग्रह गोचर मानसिक भ्रम की स्थिति में डाल सकता है। स्वयं और संतान को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। बेवजह अधिकारियों अथवा सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है। माह के मध्य में संघर्ष के साथ सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है। दीपावली आपकी होगी हैपी वाली। पूर्ण बुद्धि-विवके का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि कर सकते हैं। कहीं से उपहार मिल सकता है। तांबे का टुकड़ा भूमि के अंदर दबाएं ताकि विपरीत प्रभावों से सरलतापूर्वक बचा जा सके।
 
मिथुन 
ग्रह गोचर मिथुन राशि वालों की मानसिक व शारीरिक व्यथा को बढ़ाएगा। सुखों में कमी के कारण घरेलू विवाद हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। असुरक्षा का भाव बना रहेगा। दीपावली सामान्य रहेगी। खर्च होंगे। पूरे माह सुबह-सुबह सूर्य भगवान को नमस्कार करें तथा तांबे के पात्र से जल अर्पण करें, लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »