20 Apr 2024, 13:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अक्टूबर में इन 7 राशियो की खुलेगी किस्मत - बनेंगे सारे बिगड़े काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:43AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते है तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है I
 
वृषभ
अक्टूबर में आपको नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते है। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को भी तारीफ मिलेगी। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।
 
मिथुन
इस महीने आप आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।
 
कर्क
इस महीने की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। महीने की शुरुआत थोड़ी परेशानी वाली हो सकती है।
 
सिंह
इस महीने अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
 
कन्या
बातचीत और भाषण कला में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपको उस समस्या खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। नौकरीपेशा जातक अपने कठिन परिश्रम से अधिकारियों के सामने अपनी काबिलियत को साबित कर सकते हैं।
 
तुला
इस महीने नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त करके किया गया कार्य सफलता दिलाएगा। आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की संभावनाएं बन रही हैं। धन संचय के लिये आज कुछ योजनाएं बना सकते हैं।
 
वृश्चिक
इस महीने किस्मत के भरोसे कोई बड़ा काम न शुरू करें। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करने के लिए यह महीना शुभ है। जल्दबाजी से बचें और जोखिम भरे काम न करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लॉन कैंसिल हो सकता है।
 
धनु
जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में आपको सफलता मिल सकती है। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती
हैं।
 
मकर
जो लोग आपके करीब हैं आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में आपके आस-पास रह सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आप अपने दम पर सब कुछ हासिल करने की क्षमता रखेंगे।
 
कुंभ
इस महीने आपके जीवन का एक नया दौर शुरू हो सकता है। मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लेंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन बिताएंगे। परिवार में उत्सव हो सकता है। आई टी और बैंकिंग के लोगों का समय संघर्षों भरा रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी निपट जाएंगे।
 
मीन
इस महीने बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सम्बंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें। आप एक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। कोई बात आपके दिल-दिमाग में है तो आपको वह साफतौर पर कहनी होगी। आपका नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय शुभ रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »