25 Apr 2024, 19:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध ने किया तुला राशि में प्रवेश - इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:40AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समय-समय पर ग्रहों की चाल बदलती रहती है। जिससे सभी राशियों और कुंडली पर इसका असर पड़ता है। नवरात्र के पहले दिन ग्रहों के राजकुमार अपनी राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। इस दिन शुक्र भी उदित हो रहे थे, जो कि एक शुभ स्थिति है। बुध तुला राशि में 23 अक्टूबर तक रहेंगे। बुध का यह परिवर्तन किन-किन राशियों के लिए शुभ लाभदायी है किन-किन राशि वालों को इससे परेशान हो सकती है। 
 
मेष 
मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी।
 
वृषभ 
आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है।
 
मिथुन 
मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे।
 
कर्क 
दाम्पत्य जीवन आज एक नया मोड़ लेगा और आपको अपने जीवनसाथी की अहमियत का पता चलेगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा
रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
 
सिंह 
आज किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। रिश्तो के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला ना करें। प्रोफेशन से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। मानसिक तौर पर खुद को थोड़ा अस्त व्यस्त महसूस कर सकते हैं। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे तुरंत पलट कर जवाब न दें। पूरी बात समझने की कोशिश करनी होगी।
 
कन्या
प्रेम और दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद हो सकता है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग बन सकते हैं, जिससे आप अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन, अंत में सफलता सारी थकान दूर कर देगी। नई उम्मीदें भी बन सकती हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। नए रिश्तों की शुरुआत होने के योग हैं। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
 
तुला
आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। कार्य क्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। घर या काम के मोर्चे पर आपको अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। सितारों का असर आपकी सेहत और रोजमर्रा के कामों पर रहेगा। ऑफिस में किसी की तरफ आकर्षण महसूस होगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
 
वृश्चिक
आर्थिक आदान-प्रदान में सचेत रहें। यदि अति आवश्यक न हो तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। आज खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में कई नए मौके आपको मिलेंगे।
 
धनु
आज आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। नौकरी के लिए किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर आ सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। व्यापार में काफी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कोई दोस्त आपको सरप्राईज दे सकता है।
 
मकर
आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकतें हैं, अत: सावधान रहें। किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसी खास काम में सफल होने से आपकी तारीफ भी हो सकती है।
 
कुंभ
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। माता-पिता का ख्याल रखना होगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा आपको मिलेगी। आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ बदलाव भी आ सकता है।
 
मीन
आज आप अपने व्यवहार को नकारात्मक न होने दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। आज आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा होना चाहिए। जूनियर्स आपकी मदद कर सकते हैं। आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »