19 Apr 2024, 12:37:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:48AM | Updated Date: Oct 3 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा। आपका स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और शारीरिक मेहनत वाला कार्यक्रम आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित हो रहा है यह आपको अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अगर आप किसी डाइट कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं तो आपको अपना वजन घटता /बढ़ता दिखाई देगा जैसा भी आप चाह रहे थे। आपका एक्सरसाइज कार्यक्रम भी बिलकुल ठीक है और उससे हो रह अफायदा भी आपको नजर आएगा। इससे आपको और भी अच्छे और नियमित रूप से अधिक शारीरिक मेहनत की प्रेरणा मिलेगी।

अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »