23 Apr 2024, 21:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 1:18AM | Updated Date: Oct 2 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है। यह समय एक सख्त शारीरिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको यह भी समझना है कि जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत आवश्यक है। कुल मिलाकर आप अपनी सेहत के लिए जागरूक हैं लेकिन अब आप अपनी ट्रेनिंग के प्रति और अधिक समर्पित हो जायेंगे। आप किसी खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे और बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।आप अपने डाइट पैटर्न में भी बदलाव करेंगे।

आज रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको अपने पार्टनर को यह दिखाने की जरूरत है कि आप उन्हें या इस रिश्ते को गंभीरता से महत्व देते हैं। यह सही समय है कि आप इसके लिए अतिरिक्त कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी यह बात महसूस हो। आज आपकी रोमांटिक लाइफ एक अन्तरंग डिनर, किसी रोमांटिक भाव भंगिमा या गिफ्ट से नए मुकाम पर पहुंच सकती है। कार्यालय का प्रेम आपको एक चुंबक की तरह आकर्षित कर रहा है, लेकिन कार्यालय काम करने के लिए है और अपनी भावनाओं को दिखाने के लिए नहीं है ये आपको याद रखने की जरुरत है। आपके सहकर्मी इस बात की सराहना नहीं करेंगे। यह एक मोह हो सकता है। आपने काम पर ध्यान लगाइये और अगर ये होना है तो यह निश्चित रूप से होगा। अन्यथा यह बुलबुले की तरह से फूट जायेगा। निष्पक्षतापूर्वक इसे ले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »