29 Mar 2024, 16:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 1:16AM | Updated Date: Oct 2 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं, काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं, या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं, को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा। आपका स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और शारीरिक मेहनत वाला कार्यक्रम आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित हो रहा है यह आपको अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अगर आप किसी डाइट कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं तो आपको अपना वजन घटता /बढ़ता दिखाई देगा जैसा भी आप चाह रहे थे। आपका एक्सरसाइज कार्यक्रम भी बिलकुल ठीक है और उससे हो रह अफायदा भी आपको नजर आएगा। इससे आपको और भी अच्छे और नियमित रूप से अधिक शारीरिक मेहनत की प्रेरणा मिलेगी।

अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के आज योग बन रहे है। आपको ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचना छोड़ दिया था। आज आप अपने निष्क्रिय निवेश के ऊपर भी ध्यान दे क्योकि वहा से भी आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। अगर किसी ने आपसे उधार लिया है और जिसे आप लगभग भूल चुके है वहा से भी धन प्राप्ति का शुभ सन्देश मिल सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »