29 Mar 2024, 05:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:16AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके आसपास आपका ध्यान और समय बांटने वाली बहुत सी गतिविधियाँ चल रही है। छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें। एकाग्र रहें, तभी आपको मुक्त ऊर्जा का प्रवाह अनुभव हो पायेगा। अगर आपको यह मिल गया तो आपकी जिन्दगी बन जायेगी। घबराएं नहीं, ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आप अपने जीवन की कुछ विशेष घटनाओं के कारण निराश से हो गए हैं जिसकी वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं और काम पर ध्यान भी केन्द्रित नही कर पाते। काम पर बेहतर तरीके से फोकस करने के लिए हर रोज सोने से पहले लिख लें कि आपने कौनसे काम पूरे कर लिए हैं। यह भी लिख लें कि आपको कल कौनसे काम पूरे कर लेने हैं।

सिंह प्यार और संबंध- आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा। अगर अकेले हैं तो आपके माता पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं। 

सिंह कैरियर और धन- आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है, फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »