29 Mar 2024, 21:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:39AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए बहुत सारा काम है, व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप त्वचा और दांत से जुडी तकलीफों से परेशान हो सकते हैं। अपने खाने में खूब साड़ी सब्जी,हरी सब्जियां, दूध, फल और दूध से बनी चीजें शामिल करें। एलर्जी की आशंका भी बनी हुई है और ध्यान रखें कि आप एलर्जी करने वाली सभी चीजों से दूर रहें। अपनी सेहत और सुन्दरता को बनाये रखने के लिए शी भोजन और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बहुत जरुरी है।

धनु प्यार और संबंध- आज आपके पार्टनर काफी तनाव में होंगे और उन्हें संभालने के लिए आपको अपनी सारी समझ और सारी सहानुभूति काम में लानी होगी। वह अपनी निराशा आप पर निकाल सकते हैं। अगर आप भी आप पर भावनात्मक होकर ही रियेक्ट करेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपने पार्टनर को संभालने के लिए कुछ समय तक अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। 

धनु कैरियर और धन- आज आप क्षमावान रहेंगे और उन्हें भी माफ़ करेंगे जिन्होंने आपके साथ गलत किया है। चाहे वे आपके सहकर्मी हो जिन्होंने जलन की वजह से आपको नुकसान पहुँचाने कोशिश की या आपका क्रूर मालिक जिसने कभी आपकी बात नहीं सुनी और हमेशा से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न की। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »