29 Mar 2024, 21:18:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:39AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है, इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं। यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा। अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें आप कैसे हैं। इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक प्यार और संबंध- अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता आपको अपने साथी से दूर ले जा सकती है। इसमें आपकी गलती नहीं है, लेकिन अपने प्यार को उचित तरीके से अपने साथी के समक्ष प्रकट करे जो की आपके दिल में हैं। आपका साथी आपसे प्यार और ध्यान की अपेक्षा करता है। जो जुनून और दीवानगी आपके प्यार में से गायब हो गई थी, वह आपके रिश्ते में फिर से अंकुरित होगी। अपने साथी को अपने प्यार की गहराइयों से अवगत कराएं।

वृश्चिक कैरियर और धन- कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है, जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है। आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे। क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »