29 Mar 2024, 19:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:50AM | Updated Date: Aug 22 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन की शुरुआत उलझन से होगी। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा, आपका मार्गदर्शन करेगा। आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा, दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है, अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे। अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं। हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।
 
कन्या प्यार और संबंध- आज का दिन अपने रिश्तो की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है, लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा। आपको महत्वकांशा और गर्व को पीछे रखना होगा और चीज़ो को खुद अपने हाथो में लेना होगा, अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा। आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन- संतुलन बनाना आज का प्रमुख विषय रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के बीच एक संतुलन हासिल करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी आय के पूरक के लिए एक दूसरी नौकरी की तलाश शुरू कर सकते है और आज आपको एक बहुत अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही साथ आप अपने व्यय को भी नियंत्रित करने के लिए खर्चो पर लगाम लगाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »