28 Mar 2024, 16:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:48AM | Updated Date: Aug 22 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है, लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण आपकी चिंता हो सकती है। आप बहुत चिंता करते हैं और आज भी कोई अपवाद नही है। इससे आपको माइग्रेन या अल्सर जैसी तकलीफें भी उभर सकती हैं। हालाँकि अगर आप शांति से सोच सकें तो चिंता करने लायक कुछ भी नही है और अगर कुछ आपके सोचे अनुसार नही भी हो रहा है तो भी कोई बड़ी बात नही है, आप पूरी तरह इन समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं।
 
सिंह प्यार और संबंध- अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी पसंद को जाहिर करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नही है। हो सकता है कि आपको गलत समझा जाए। उस समय तक इन्तजार करें जब तक सामने वाला आपसे खुद बात न करना चाहे। धीरज का फल मीठा होता है। अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। 
 
सिंह कैरियर और धन- आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्यों की काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। आप एक के बाद एक काम के कारण अपने आपको एक दुष्चक्र में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपनी प्राथमिकताएं तय करे और यदि संभव हो तो एक ब्रेक ले या संक्षिप्त समय अपने लिए निकाले। आपकी वितीय स्थिति काफी मजबूत है और आपको अपने पैसे के निवेश पर ब्याज भी प्राप्त होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »