18 Apr 2024, 14:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राखी के बाद चमकने वाली है इस 1 राशि की किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 12:31PM | Updated Date: Aug 16 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार गुरुवार को 15 अगस्त को यह त्‍यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। वहीं आज हम आपकों बताने जा रहे हैं कि राखी के बाद कौन सी वह राशियां है जिसको शुभ समाचार मिल सकते है। 
 
मेष
आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहने वाले हैं और आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
 
वृष 
आज आपके पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको परिश्रम की अधिकता रहेगी।
 
मिथुन 
आज आपके मन में रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे और पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आज नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं और आज राखी के बाद आपके जीवन में लाभ ही लाभ होने वाले हैं।
 
कर्क
आज आपको माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है और आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकती है।
 
सिंह 
आज आपका मन अशान्त रहेगा और आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसी के साथ आज आपके लिए मेहनत अधिक रहेगी।
 
कन्या
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन तो रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। आज आपकी धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी और पिता से धन प्राप्ति हो सकती है।
 
तुला 
आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है।
 
वृश्चिक
आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
 
धनु 
आज आपके परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं और शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
 
मकर
आज आपका मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा. यात्रा पर जा सकते हैं।
 
कुंभ 
आज आपके किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ आज आपको किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं।
 
मीन 
आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें और सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »