19 Apr 2024, 06:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:32AM | Updated Date: Aug 13 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं, उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं, बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- इस समय आप अपनी शक्ति बढाना चाहते हैं, यह अच्छा विचार है। योग और दौडभाग की नियमित प्रैक्टिस के अलावा आप दूसरी शारीरिक एक्सरसाइजेज भी जारी रखें।हालाँकि अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा कमजोर है तो थोडा संभलकर योजना बनाएँ। जो हिस्सा आपका कमजोर है, उसी वाले हाथ से वजन उठाने की प्रैक्टिस करें।

मकर प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर मजे करना न भूलें। आप जहां सोच भी नही सकते, ऐसी किसी जगह पर आपके लिए डेटिंग और सम्बन्ध बनाने का मौका मिल सकता है। इसीलिए आपको अब सभी से मिलने जुलने की जरुरत है। यह समय उस पिछले सम्बन्ध को भी आगे बढाने के लिए सही है जिसके बारे में आपके दिमाग में काफी संदेह थे।

मकर कैरियर और धन- आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »