20 Apr 2024, 01:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 1:29AM | Updated Date: Aug 12 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें। यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है। अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ। आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपमें अपने करीबियों के लिए अपना जीवन अर्पण कर देने तक की भावना है। इस भावनात्मक जोश की ऊर्जा को खुद अपने शरीर के भले के लिए प्रयोग भी करके देखें क्योंकि इसे भी तो आपके प्रिय की सूची में आना चाहिए। अपनी सब जरूरतों का ध्यान रखें क्योंकि शरीर के प्रति प्यार जाहिर करने का यही एक तरीका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर आपका शरीर ही ठीक नही होगा तो आपके पास करीबियों को अर्पण करने के लिए जीवन भी नही होगा।

वृश्चिक प्यार और संबंध- आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है, जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे, क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 

वृश्चिक कैरियर और धन- आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता, फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »