29 Mar 2024, 15:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:29AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आपको किसी भी मैदान में बिना सोचे-समझे कूद पड़ने की जगह सब पहलुओं के बारे में संवेदनशील होकर अपने दिमाग को संतुलित करके सोचना होगा। आपके लिए फंतासी का समय है, आपके लिए यह समय रोमांस और मजे करने का है। अगर आप रोमांस में अपनी कल्पना का प्रयोग करेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन अपनी कल्पना को रोमांस तक सीमित रखें, ऑफिस में आपको इसके अच्छे परिणाम नही मिलने वाले।

तुला प्यार और संबंध- अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। 

तुला कैरियर और धन- आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »