20 Apr 2024, 15:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:26AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है, लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें। दरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे। इन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगे।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप किसी सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ पायेंगे। ऐसी स्थितियों से आपका मानसिक तनाव बढ़ जाता है और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी जरूर पड़ता है। इसका सबसे अच्छा उपाय ऐसी स्थितियों से बचना ही है परन्तु ऐसा हमेशा संभव नही हो पाता, इसीलिए खुद को राहत देने के लिए कुछ ऐसी तकनीकें अपनाए जिससे आपको बिना बात का तनाव न हो और आपकी सेहत खतरे में न पड़े।

मिथुन प्यार और संबंध- आज आपको अपने साथी के बारे में थोड़ा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जिससे आपको उसके बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। कुछ समय से आपका साथी आपको भ्रामक संकेत भेज रहा है। जो जानकारी आज आपको मिलेगी उससे आप अपने साथी के तर्क को समझ पाएंगे की क्यों उसका व्यव्हार ऐसा था और जिससे की भविष्य की योजनाए बनाने में आपको मदद मिलेगी। आप नवीन चीज़ो में ढलने के लिए अपने आपको लचीला बनाएँ। 

मिथुन कैरियर और धन- आज आपको अपने कार्यालय पर संचार और बातचीत कौशल का विशेष उपयोग करने की जरूरत है। आपको सावधान रहना होगा की जोर से शिकायत या किसी के पैरो में गिरने की जरुरत नहीं है, इसके बजाय आपको कूटनीति और कुशलता से दबाव के समय में कार्य करने की आवश्यकता होगी। आपकी सफल बातचीत भी काफी हद तक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »