20 Apr 2024, 19:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें, अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कई दिन से स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी परेशानियों से परेशान हो रहे हैं, आज ये समस्यायें आपके सामने और भी गंभीर रूप में प्रस्तुत होंगी। अभी इस स्थिति का समाधान कर लें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये किसी बड़ी समस्या का शुरूआती लक्षण हो, इसीलिए इसे बढने का मौका न दें। अपने स्वास्थ्य, फिटनेस तथा खाने सम्बन्धी मामलों का विशेष ध्यान रखें।

कन्या प्यार और संबंध- कोई ऐसा आपके नजदीक है जिसका आकर्षण जबरदस्त है लेकिन फिर भी आप अभी उनके दिल में अपनी जगह नही बना पाए हैं। निराश न हों, उनके दिल में जगह पाने की कोशिशों से ही आप उनके दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। हालाँकि, वे ऐसा दिखाते नही लेकिन प्यार पनप रहा है। आपको बहुत जल्द इसका अहसास भी हो जाएगा। 

कन्या कैरियर और धन- आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है, फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »