16 Apr 2024, 11:01:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:22AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है, व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आप अपनी किसी शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य के किसी एक पहलू पर पिछले कई दिनों से कोई फैसला नही ले पा रहे। आज स्पष्ट रूप से सोचकर फैसला लेने का दिन है। आपने अस्वीकार का जो सुरक्षा कवच ओढा हुआ है वो आज टूट जाएगा और आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सच्चाई का सामना करना होगा। यह आपकी सेहत की बेहतरी के लिए पहला कदम होगा क्योंकि अब आप सच्चाई से भागने की बजाय उसे देखकर और समझकर जरूरी कदम उठा पायेंगे।

मेष प्यार और संबंध- कई घटनाओं की वजह से आज आपका प्यार का जीवन एक अलग ही प्रकाश में दिखेगा। आपको कुछ नयी जानकारी मिलेगी या अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है, इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। आपको अपने साथी के लिए अपनी खुद की इच्छाओं और आत्म सम्मान के बीच संतुलन रखना होगा। 

मेष कैरियर और धन- आज आपको लगेगा की कुछ चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं हैं और उनकी वजह से आप अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। लेकिन विश्वास रखे। आप ईमानदार और मेहनती है। यहां तक की आपके मालिक आपकी बाधा और परेशानी को समझते हैं, इसलिए आप ईमानदार रहे और हमेशा की तरह काम करते रहे। लाभ बनाने के लिए आपको विदेश में किसी के साथ साझा काम करने की जरुरत है। आपके वित्त और धन में बढ़ने की क्षमता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »