25 Apr 2024, 15:13:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:54AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी। आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं। सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें। हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आप किसी जटिल समस्या में फंस गए लगते हैं या आज आपकी आध्यात्मिक शांति भंग होने वाली है। आज आपकी कुछ पुरानी दर्दनाक यादें ताजा होने वाली हैं। अगर आपको कुछ समस्याएं सुलझाने के लिए काउंसेलर की मदद भी लेनी पड़े तो लें। अपने सपनों पर ध्यान दें तो शायद आपको अपने कुछ सवालों के जवाब मिल जाएँ।
 
मीन प्यार और संबंध- जटिलताएँ आपके प्रेम के क्षेत्र में आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, क्योकि आवेग आपको कुछ भी शुभ नहीं देगा। आपको अपने साथी के प्यार और स्नेह को पहचानने की भी जरुरत भी है जो की तनाव के चलते कही दब सा गया था। अपने आत्म सम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच एक अच्छे संतुलन को बनाए रखना अब बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
मीन कैरियर और धन- आपका भाग्य आपके वित्तीय उपक्रम को पूरा समर्थन दे रहा है एवं आपकी नौकरी भी काफी अच्छी है परन्तु आपको अपने धन पर ध्यान रखने की जरुरत है जैसे की हम सब जानते है की पैसे पेड पर नहीं उगते है। आपके अपव्यय करने की आदत से आपको अपने निकट के व्यक्तियों से आलोचना सुननी पड़ती है। ये समय उनके सुझावों को मानने का है और साथ ही साथ अपनी खर्चीली आदतो को कर्म करने का भी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »