29 Mar 2024, 00:26:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:48AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा। आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- अपना रूटीन काम ख़तम करके और खाना खाने से पहले हाथ धोने की अच्छी आदत खुद को डाल लें, नही तो आप पर इन्फेक्शन का हमला हो सकता है। अगर आप अब सावधान नही रहेंगे तो काफी लम्बे समय तक बाद में परेशान रहेंगे। केवल उबला हुआ पानी पीयें और अच्छे से पका हुआ खाना ही खाएं।

मेष प्यार और संबंध- ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके प्रेम की जिंदगी में एकदम से तीव्रतम ऊर्जा का संचार होगा। आपका साथी काफी आक्रामक रवैया अपना सकता है और आप इस बात से अनभिज्ञ रहेंगे की किस तरह से आप इसे संभाले। अगर आप एकल है, तो आप उस व्यक्ति के साथ जा सकते है जिससे आप अभी तक दूर रहते और परहेज करते थे। आज का दिन अपने रिश्तो के साथ प्रयोग करने के लिए भी उचित है, अगर आपने अभी तक इसकी योजना नहीं बनायीं थी। 

मेष कैरियर और धन- आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन अगर आप वाहन, दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश को दोबारा परखे और जहा जरुरी हो उसमे बदलाव लाये जिससे की आपकी लाभ की सीमा बढे। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। सट्टा बाजार के लिए भी काफी हद तक आज का दिन काफी अछा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »