29 Mar 2024, 11:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 2:58AM | Updated Date: Aug 6 2019 2:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है, आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा। आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे, उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है। आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा। हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपने आजकल के खाने पर बहुत ध्यान दें और उसमें स्वास्थ्यकर चीजों को शामिल करें। अपने राकत्चाप को नियंत्रण में रखने के लिए खूब सारा पानी पीयें। कोशिश करके अपने निजी संबंधों के बारे में बाद में सोचें क्योंकि इससे आपको पाचन सम्बन्धी परेशानियों की शिकायत के साथ साथ स्वास्थ्य में भी बाधा ही पहुचेगी।खुद को मानसिक रूप से शांत रखें और बाकी किसी चीज के बारे में न सोचें।

धनु प्यार और संबंध- आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट या सेटलमेंट करने के मूड में नही है इसलिए आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। बेहतर होगा कि आप कोई विवाद उपजाने वाले मुद्दे न उठायें। आज छोटी मोटी कहासुनी भी बड़े विवादों का रूप ले सकती हैं क्योंकि आपके पार्टनर आपसे भी अधिक उग्र स्वभाव में हैं। अगर आप बड़े उलटफेर से बचना चाहते हैं तो आपको रोमांटिक मामलों में भी सावधान रहना होगा। 

धनु कैरियर और धन- आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए ग्रहणशील रहे और निर्देशो का पालन करने की कोशिश करे। आपको अपने कार्य योजना में परिवर्तन करना होगा ताकि कोई गलती न हो जिसे आप पूर्ववत नहीं कर सकते है। वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »