20 Apr 2024, 09:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 2:56AM | Updated Date: Aug 6 2019 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अपने घर की साज सज्जा, कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे। अपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं, जो उसे बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप अपने भीतर बहुत शक्ति महसूस करेंगे। निराशा की जो भावना आपके भीतर कुछ दिन से भरी हुई थी वो आज गायब हो जायेगी। आप अपने अन्दर अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव करेंगे और कोई भी काम शुरू करने के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालाँकि, इस बात का ध्यान रखें कि अपने आत्मविश्वास की झोंक में अव्यवहारिक और असंभव कामों को हाथ में न ले बैठें।

मेष प्यार और संबंध- आज आपके सम्बन्ध में ग़लतफ़हमी आ सकती है। कुछ करने के पीछे आपकी इच्छा तो शायद नेक थी लेकिन इस काम में जो भी दुसरे लोग शामिल थे, उनपर आपकी बात या काम का असर क्या होगा आप इसे नही समझ पाए। इसका परिणाम यह होगा कि आपको कामों को आपका पार्टनर दूसरे तरीके से समझेगा। आपको इस स्थिति को सुलझाने के लिए बहुत धीरज की जरुरत होगी। 

मेष कैरियर और धन- जो लोग सेवा क्षेत्र में हैं, वे अपनी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं हालाँकि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप खुलकर अपने विचारो को आवाज दे और ये सुनिश्चित रखे की इसे सुना जायेगा। काम का बोझ जो दिन के मध्य में ऊँचा रहेगा परन्तु उम्मीद है कि दिन के अंत तक वह कम होगा। आप अपने एक सुरक्षित भविष्य के लिए एक बीमा पॉलिसी में खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »