29 Mar 2024, 05:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:48AM | Updated Date: Jul 20 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आपसे कितना भी तेज गति से काम करने की उम्मीद क्यों की जाए आप आराम से सब काम पूरे काम कर पायेंगे हालाँकि यह आपको भी मानना होगा कि अगर आपका मूड अच्छा रहे तो आप समस्याओं को और भी अच्छे तरीके से सुलझा पायेंगे। इससे आपको नए जोश की अनुभूति भी होगी। आपको ठंड या इसी तरह की कोई अन्य तकलीफ हो सकती है जो कम समय तक रहने पर भी तकलीफ देगी। इसका ध्यान रखें कि आप क्या छू रहें हैं और कई बार अपने हाथ धो लें।
 
तुला प्यार और संबंध- आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
तुला कैरियर और धन- आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से, धन लाभ होने की संभावना है। सट्टा उद्यम, शेयर बाजार में और छोटी अवधि के निवेश में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »