19 Apr 2024, 09:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:44AM | Updated Date: Jul 20 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी, आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं, आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति, अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा। जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं, उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें। आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें, नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं।

सिंह प्यार और संबंध- आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है, जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे, क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 

सिंह कैरियर और धन- कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »