29 Mar 2024, 20:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:30AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है, व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको आराम करने की जरुरतहै लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नही है कि आप पूरा दिन सोफे पर लेटे हुए जंक फ़ूड खाते रहें। आपको आराम के लिए कुछ रिलैक्स करने वाकी तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवानी चाहिए। अपने खाने का ध्यान रखें। आपको जंक फ़ूड पसंद तो बहुत है लेकिन वे आपकी सेहत को नुक्सान पहुचाते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का और बारीकी से ध्यान रखना होगा।
 
मीन प्यार और संबंध- आज आपके लिए प्यार और रोमांस जोखिमभरे साबित हो सकते हैं। आप आज ऐसे किसी आदमी से मिलेंगे जो धूर्त नही है और केवल गंभीर और सच्चे रिश्ते में यकीन रखता है लेकिन आपको इस आदमी के साथ रोमांटिक तरीके से नही जुड़ना है। पहले इस लड़के /लड़की से दोस्ती करके उन्हें यह जताने की कोशिश करें कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं। उनको अच्छे से जान लें और उन्हें भी जानने का मौका दें। 
 
मीन कैरियर और धन- जो लोग विलासिता के सामान के व्यवसायों में शामिल हैं, वे लोग आज बहुत लाभ में रहेंगे और साथ ही साथ जो लोग स्वरोजगार में हैं, वे भी अपनी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और साथ ही साथ मन वांछित राशि की प्राप्ति कर सकते हैं। उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं, बस अपनी विशेषज्ञ कौशल से लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखने वालो के महत्व को आप स्वीकार करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »