28 Mar 2024, 18:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:22AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे, वह आज फलीभूत होगी। सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। हो सकता है कि आप इस समय सही से यह न जान पायें कि आपको कैसा लग रहा है लेकिन इतना तो समझ ही जायेंगे कि आपकी सेहत अच्छी नही है। चाहे आपको एक्सरसाइज करना बिलकुल पसंद न हो लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी होगी। इसी से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
 
सिंह प्यार और संबंध- आज का दिन कुछ पारिवारिक कार्यकलापों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने बच्चों को बाल गेम के लिए या फिर म्यूजियम या पार्क में ले जाएँ। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम का समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है लेकिन आपको इसके लिए कोई बड़ी पार्टी रखने की बजाय अन्तरंग सी मुलाकात रखनी चाहिए। अब पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता बनेंगी।
 
सिंह कैरियर और धन- आज आप एक लापरवाह और असाधारण अवस्था में रहेंगे। आज के दिन आप किसी पार्टी के आयोजन में आनंद लेंगे और आस पास के व्यक्तियों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप ये नहीं सोचेंगे की धन कहा से आ जा रहा है जिसकी वजह से आपके वित्त पर एक नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, आपकी लापरवाही के बावजूद, आपका वित्तीय स्वास्थ्य सही रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »