26 Apr 2024, 04:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर होने से किस राशि पर पड़ेगा पड़ेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:05AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगल ग्रह 22 जून को रात्रि 11 बजकर 21 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि नीच में गोचर करेंगे। यह 9 अगस्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल और बुध साथ-साथ गोचर करेंगे। मंगल अपनी नीच राशि में 18 माह बाद आता है। इस बार यह नीच राशि में 47 दिन 5 घंटे 11 मिनट तक रहेंगे। इस कारण आंधी, तूफान के साथ साथ जातकों में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा। वहीं विशेषतः मंगल शनि द्वारा चार राशियों में नीच भंग राजयोग भी बनेगा जिससे मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि को विशेष लाभ होता दिख रहा है। 

मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गलत व्यवहार आपको मानसिक तनाव दे सकता है। गलत संगति से बचकर रहें पढ़ाई पर ध्यान दें। मंगल ग्रह आपकी ही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव या लग्न भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। 
कन्या- लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामजिक जीवन में आपको अच्छे फल मिलेंगे। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। भाई बहन पिता से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं और उनकी सेहत में गिरावट भी देखी जा सकती है। लंबी दूरी की यात्रा । छात्रों को पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की जरूरत है। 
धनु- चुनौतियों से सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तकरार की स्थिति बन सकती है। वाहन नियमों का उल्लंघन न करें। मदिरा और माँस का सेवन न करें । षष्टम भाव में मंगल ग्रह का गोचर होगा। अपना ही नुकसान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 
मीन- आमदनी में वृद्घि होगी। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं उनका ख्याल रखें। दांपत्य जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी, आपके जीवनसाथी को इस दौरान अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »