29 Mar 2024, 10:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 1:11PM | Updated Date: Jun 21 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम अपने घर को सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेड़ पौधे लगाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिन्हे घर में लगाने से नकरात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं और कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं जिनको घर में लगाने से धन की देवी महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती हैं।
 
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को एक पवित्र पौधा माना गया हैं। तुलसी के पौधे का घर में होना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होती हैं। लेकिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले इन बातों का ध्यान में रखना बेहद ज़रूरी है।
 
शास्त्रों के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व में ही लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे में औषधि गुण तो होता ही हैं साथ ही हिन्दू धर्म में इस पौधे को दैवीय अवतार माना गया है।
इस पौधे को घर में लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। अगर किसी कारण से तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे नदी या पास के कुँए में डाल देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर सकें तो पौधे को गमले की मिट्टी में हीं दबा देना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »