29 Mar 2024, 18:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है। आप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको अपने किसी करीबी या बिलकुल अजनबी से कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत अच्छी सलाह मिलेगी। अगर आप इस सलाह पर ध्यान देंगे तो आपको बहुत फायदा होने वाला है। आज का दिन आराम करने और कई दिन से इकट्ठे हो चुके तनाव से छूटकारा पाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको इस समय का उपयोग अपने मन को शान्ति देने वाले ध्यान में भी करना चाहिए जिसकी आपको बहुत जरुरत है।
 
मकर प्यार और संबंध- इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
मकर कैरियर और धन- कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है। ये आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह है और आपको इस बात का ध्यान रखना है की ये चीज़ आपके मन और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव न डाले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »