25 Apr 2024, 15:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:33AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको खांसी और जुकाम हो सकता है अपनी व्यक्तिगत साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने हाथ खाने से पहले खासकर और वैसे भी कई बार धोएं अगर संभव हो तो आज आराम करें जिससे आप हो सकने वाली किसी बीमारी की आशंका से बच सकें। नियमित और गहरी नींद लेना न भूलें, इससे आपको स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलेगी।
 
तुला प्यार और संबंध- आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों। 
 
तुला कैरियर और धन- व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं, पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा। इसलिए, आपको दक्षता से अपनी दोनों प्रतिबद्धताओं को निभाना होगा। आप अपने काम को नजरअंदाज न करें, हालाँकि आपका मन इधर उधर भागेगा। आप उन दोनों के संतुलन के लिए अपने खाली समय या अपने दोपहर के भोजन के घंटे और अवकाश के समय के बाद का समय उपयोग कर सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »