29 Mar 2024, 20:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:32AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है, इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ समय से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं या लगातार बाहर खा रहे हैं। आज आपके पेट को इसकी कीमत चुकानी होगी। आपको दर्द हो सकता है। फिर भी आराम से रहें, घर का बना साधारण खाना खाएं। पानी अधिक पीयें। जल्दी ही आप अच्छा महसूस करेंगे। अल्कोहल से बचें। दांतों का ध्यान रखें। दिन में दो बार ब्रश करना अच्छा रहेगा।
 
कन्या प्यार और संबंध- आप उन्मुक्त प्रवृति के आदमी हैं और समर्पण आपके स्वभाव में नही है इसीलिए आपके लिए यही बेहतर रहेगा कि आप इन सबमें न पड़ें या फिर अपने पार्टनर की पजेसिवनेस के साथ आराम से रहना सीख लें। जो अब अकेले हैं वे शांत और गंभीर दिख सकते हैं लेकिन उन्हें अपने पुराने प्यार की यादें परेशान कर सकती हैं। आगे बढना ही एकमात्र समाधान है। 
 
कन्या कैरियर और धन- अगर आप अपनी क्षमता से कार्य करने की कोशिश करेंगे, तो आपके प्रयासों को उदारता से पुरस्कृत किया जाएगा, तो अपने काम और जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करे। आपकी ओर से की गयी कोई लापरवाही आप के लिए भारी पड़ सकती हैं, हालांकि दिन मौद्रिक लाभ के लिए शुभ है। आपका पिछला निवेश आपको अच्छी आमदनी दे सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »