20 Apr 2024, 08:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:29AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। बहुत सारे काम कतार में हैं। हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा। काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें, नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आपका स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और शारीरिक मेहनत वाला कार्यक्रम आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित हो रहा है यह आपको अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अगर आप किसी डाइट कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं तो आपको अपना वजन घटता बढ़ता दिखाई देगा जैसा भी आप चाह रहे थे। आपका एक्सरसाइज कार्यक्रम भी बिलकुल ठीक है और उससे हो रह अफायदा भी आपको नजर आएगा। इससे आपको और भी अच्छे और नियमित रूप से अधिक शारीरिक मेहनत की प्रेरणा मिलेगी।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जो आपसे दूर हो गया था। इस बात की संभावना है, की प्यार की पुरानी दीवानगी आपके मन में दोबारा जग उठे। अतीत और वर्तमान के रिश्तों का संतुलन साधना आज के दिन का सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन- आपके वित्तीय संसाधनो का विस्तार होगा जिसका लाभ लेने के लिए आप पूरी तरह तैयार है। आप आज अपने घर, व्यवसाय या वाहन के लिए भी ऋण के लिए आवदेन कर सकते है जो की आराम से मंजूर हो जायेगा। जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा ऋण के लिए आवदेन किआ हुआ है उन्हें भी शुभ सन्देश की प्राप्ति होगी। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »