20 Apr 2024, 00:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:22AM | Updated Date: Jun 19 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी। इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें। आपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा, जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है। आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- ऑफिस में बढ़ते तनाव से आप काफी परेशान हैं और यह परेशानी आज आपके शरीर में दर्द और खिंचाव तथा बैचैनी के रूप में प्रकट होगी। ऑफिस के इस दबाव को अकम करने के लिए आपको खुद को अधिक व्यवस्थित करना होगा, दुसरे, जंक फ़ूड खाने से समस्या कम नही हो जायेगी। फिलहाल आराम के लिए ध्यान करें या मसाज की अपॉइंटमेंट लें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- जो आसपास ऐसे ही घूमते रहते हैं उन्हें कोई गंभीर नही समझ पायेगा क्योंकि यह घुमक्कड़ स्वभाव आपकी छवि के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बहुत से लोग पसंद तो कर लेंगे लेकिन आपके बारे में गंभीरता से नही सोचेंगे क्योंकि आप यात्रा की जरुरत वाली नौकरी में होने के कारण घर पर बहुत कम समय दे पाते हैं। आपके पार्टनर की चिंता अपनी जगह सही है क्योंकि यात्रा करने के कारण आप घर को बहुत कम समय दे पायेंगे। 
 
वृषभ कैरियर और धन- कुछ हफ्तों से एक प्रवृत्ति को बल मिल रहा था और उसका परिणाम आज दिखाई देगा। परिणाम दोहन करने के लिए अपने आप को तैयार रखे। योग्य व्यक्तियों से मेल जोल बढ़ा कर रखे। सकरात्मक बातचीत से एक अभिनव व्यापार विचार को गति मिलेगी। जो आपके पास है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लालच को बढ़ने न दे। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत चीजों से दूर रहने में मदद करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »