16 Apr 2024, 16:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

6 राशि के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार बन रहा है प्रेम योग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 1:45AM | Updated Date: Jun 18 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन, वृश्चिक, तुला : किसी ख़ास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को सहमत भी करा लेंगे। नई चुनौतियां भी सामने आ सकती है। काम धंधे और निजी मामले में आपके तेवर आक्रामक हो सकते। किसी का अपमान न करें खुद पर संयम रखें। भागदौड़ ज्यादा रहेंगी लव पार्टनर से आपको आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आपके संबंध मधुर होंगे। कानून के क्षेत्रों से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए समय काफी अच्छा है। किसी को नाराज किए बिना भी आप अपनी बात रख सकते हैं थोड़ा बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें।

सिंह, कन्या, कुंभ : जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार आरंभ कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, आप अपने सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »