29 Mar 2024, 10:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिवार के दिन करें ये उपाय - चमकेगी आपकी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 11:48AM | Updated Date: Jun 15 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रों के अनुसार शनिवार को शनि देव का दिन माना गया है। शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा, दान या धार्मिक कार्य करने से कई प्रकार के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदेव की पूजा करने से मनुष्य के जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। और मनुष्य के भाग्य का सितारा जगमगाने लगता है।
 
शनिवार को किसी भी शुभ योग में शाम के वक्त लाल रेशमी सूत अपनी लंबाई के बराबर नाप लें।
 
एक बरगद का पत्ता लेकर उसे साफ जल से साफ कर लें। इसके बाद पत्ते पर वह लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
 
यदि आपके जीवन में रुकावटें आ रही हैं तो शनिवार को काले कुत्ते और काली गाय को रोटी खिलाऐं। ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाऐं दूर हो जाती हैं।
 
शनिवार को सरसों के तेल में शनिदेव के मंदिर में जाकर चढ़ाऐं। अगर आस-पास में कोई शनिमंदिर न हो तो घर पर आने वाले भिखारी को सरसों का तेल दान दें। अगर भिखारी को भी तेल दान करना संभव न हो तो आप घर के बाहर एक लोहे की कील गाड़ लें और उस पर शनिवार की सुबह उठकर तेल चढ़ाऐं। ऐसा करने से अगर आपके घर में कोई विपत्ति आने वाली हो तो शनिदेव के प्रभाव से वो आपके घर से दूर ही रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »