26 Apr 2024, 03:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय दूर होगी धन से जुड़ी समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 1:57AM | Updated Date: Jun 14 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर धन की समस्या को लेकर लोग परेशान रहते हैं और जीवन में आर्थिक तंगी होने के कारण उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग धन कमाने के लिए छल-कपट भी करते हैं, जो पाप है। लेकिन इन सबसे बचना है और धन के मामले में अपनी किस्मत मजबूत करनी है, तो शुक्रवार के दिन नीचे बताए गए मंत्र का अवश्य जाप करें। माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। यह एक प्रकार का शास्त्रीय उपाय है, जिससे हमेशा शुभ ही शुभ होता है।

ॐ श्रीं श्रीये नम:
इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ध्यान रहे कि जाप शुरू करने से पहले स्नान अवश्य कर लेना चाहिए व इस मंत्र का जाप पूजा स्थल पर बैठकर ही करना चाहिए।
शुक्रवार को करें यह भी उपाय
1।  दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक करें।  इससे आर्थिक संकट हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। 
2।  नॉर्थ ईस्ट में गाय के घी का दीप जलाएं।  दीप में लाल रंग धागा रखें। 
3।  गरीबों को दान करें।  सफेद रंग की वस्तु का दान ज्यादा शुभ होता है। 
4।  शुक्रवार को 3 कुंवारी कंयाओं को खीर खिलाएं और पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। 
5।  शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र का दूध से अभिषेक करें।  इससे अचूक धन की प्राप्ति होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »