29 Mar 2024, 11:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 10:29AM | Updated Date: Jun 13 2019 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोग गुरुवार को  गुरु ग्रह और भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुरु ग्रह के योग से ही मनुष्य को धन की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि अगर आपके साथ गुरु ग्रह का उचित योग है तो आपको कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गुरु ज्ञान व विद्या के रास्ते तन, मन व भौतिक दु:खों से मुक्त जीवन जीने की राह बताते हैं। जिस पर चल कोई भी इंसान मनचाहे सुखों को पा सकता है। गुरु को प्रसन्न करने के लिए एक खास पूजा विधि भी की जाती है। ऐसा कहते हैं कि अगर आप इस विधि का सही ढंग से पालन करते हैं तो निश्चित रूप से गुरु आप पर प्रसन्न रहेंगे। और आपको जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा भी गुरुवार के दिन से जुड़ी हुई कई और मान्यताएं और विश्वास हैं।
 
इन बातो का रखे ध्यान
 
- ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए। इसके बाद नित्यक्रिया से निपटकर स्नान करके साफ-सुथरा हो जाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा शुरू करनी चाहिए।
 
-गुरुवार को नारायण का दिन माना जाता हैं  पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।
- मान्यता है कि इस दिन रास्ते में मिलने वाले किन्नर को कुछ दान या भेंट जरूर करना चाहिए। इससे धन में कमी नहीं बल्कि वृद्धि होती है।
 
- यह भी कहा जाता है कि गुरुवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह आपसे नाराज हो सकते हैं। जिससे आपको धन का समस्या से जुझना पड़ सकता है।
 
-मान्यता हैं की घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।
-गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। जीव यानी कि जीवन। जीवन से तात्पर्य है आयु। गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्र में से दिन कम हो जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »