28 Mar 2024, 16:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:25AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे, अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी।
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आप काफी संवेदनशील हैं और आपका पाचन तन्त्र भी। जैसे ही आप कोई ऐसा खाना खाते हैं जो आपके पाचन तन्त्र के अनुकूल नही होता तो आपका शरीर इसे रिजेक्ट कर देता है। आपको इसी कारण उलटी और दस्त हो सकते हैं, अगर आप संभले नही तो समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। देसी स्तर पर तैयार की गयी दवाइयां अपनाने की कोशिश करें।
 
मिथुन प्यार और संबंध- ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध रखने से व्यर्थ का तनाव और परेशानियां पैदा होंगी। अपनी निजी और कामकाजी जिन्दगी को अलग रखने की कोशिश करें। अपने सम्बन्ध में और अपने मन में भी उपज रहे तनाव को कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन करें। बिना बात की चिंताओं और तनाव से आपको सम्बन्ध में असुरक्षा महसूस होगी। 
 
मिथुन कैरियर और धन- आज बड़ी और छोटी सफलताएं आपके कार्य क्षेत्र में दस्तख़त दे रही है। आपके द्वारा एक समय में प्रदान की गई सेवाओं के लिए आपको कुछ भुगतान प्राप्त हो सकता हैं या आपको एक अप्रत्याशित बोनस मिल सकता है। एक लंबे समय से जो पदोन्नति अटकी हुई थी वह आपको मिल सकती है या आपका पद उँचा हो सकता है और अलग से एक केबिन आपको मिल सकता है। बेरोजगार युवक या वे लोग जो अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ना चाहते थे, उनके लिए भी आज शुभ सन्देश मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »