20 Apr 2024, 16:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुधवार को करें ये उपाय दूर होंगी सभी परेशानियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 1:30AM | Updated Date: Jun 12 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गणपति जी को हरी चीजों से प्रेम है इसलिए जब भी उनकी पूजा करें  या उन्हें कुछ भी अर्पित करें तो उसमें हरा रंग जरूर होना चाहिए। बुधवार को अगर गणपति पूजा के साथ अगर आपके कुछ चमत्कारिक टोटके भी आजमा लें तो कई परेशानियां दूर हो जाएगी। आइये जाने बुधवार के ये कौन से टोटके हैं।

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा अवश्य करें और उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं। बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
'ऊँ ऎं स्त्रीं श्रीं बुधाय नम:' इस मंत्र के जाप से भी बहुत फायदा मिलेगा। इस दिन हरे रंग के फलों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। जैसे हरी इलायची, हरे रंग के फूल, हरा कपड़ा आदि दाम करें। 
बुधवार के दिन तड़के उठकर सवा पाव मूंग की दाल उबालकर, उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन की समस्या नहीं रहती है। 
बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके घर के सारे क्लेश और मन मुटाव दूर हो जाएंगे। घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी।
गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाते हैं।
हर बुधवार जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान जरूर करें। ऐसा करके आप अपने संबंधों में आई खटास को दूसर कर सकते हैं।
बुधवार के दिन सात साबुत कौडियां लें और एक मुट्ठी हरा खड़ा मूंग लें। इन दोनों को हरे कपड़े में बांध लें। और भोर में किसी मंदिर की सीढ़ी पर चुपचाप रख आएं।
हर बुधवार गणेश को मोदक का भोग लगाएं। उस मोदक को स्वयं न खाकर दूसरों को खिलाएं।
एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंग दाल और दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर रखें। इन दोनों हांडियों को घर के किचन में कहीं पर भी रख दें। ऐसा करने से घर में आकस्मिक संकट नहीं आएगा।
अगर आपको राहु की समस्या है तो बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं। और अगले दिन वह नारियल गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें। साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें।
दो नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल पुष्प की माला देवी दुर्गा की पूजा करें। कोशिश करें कि पूजा बुधवार के दिन मंदिर में करें। एक नारियल चुनरी में लपेटकर दक्षिणा के साथ माता के चरणों में अर्पित कर दें। साथ ही माता की कपूर से आरती करें। ऐसा करके आप अपने घर में सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि ला सकते हैं।
शास्त्रों के अनुसार यदि किसी जरूरतमंद को उधार देना पड़े तो - 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 के दिन हीं दे। साथ हीं किसी से उधार लेना हो तो बुधवान के दिन ही लें। ऐसा करने से कंगाली नहीं आती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »