29 Mar 2024, 05:12:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भोजन के दौरान छिपकली दिखना शुभ है या अशुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 2:40AM | Updated Date: Jun 11 2019 2:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी भी घर में छिपकली होना और उसका दिखाई देना एक आम बात हैं। घर की दीवारों पर छिपकली अक्सर दिखाई दे ही जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में छिपकली से जुड़े कई शकुन-अपशकुन बताए गए हैं जिसके अनुसार एक विशेष समय पर छिपकली का दिखाई देना आपके जीवन में कई शुभ-अशुभ संकेतों का आगमन दर्शाता हैं। आज हम आपको छिपकली से जुड़े इन्हीं शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
 
छिपकलियों के बीच संभोग :- अगर कोई व्यक्ति छिपकली के जोड़े को संभोग करते देख लेता है तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही उसकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है।
 
छिपकलियों का झगड़ना :- अगर दो छिपकलियों को झगड़ते देख लिया जाए तो समझ लें कि आने वाले समय में आपका किसी बेहद नजदीकी व्यक्ति या प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना है।
 
भोजन करने के दौरान छिपकली देखना :- खाना खाने के दौरान अगर आप छिपकली को देख लेते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन अगर आपने नया घर लिया है और घर में कदम रखते ही मरी हुई छिपकली दिख जाती है तो यह बहुत बड़ा अपशकुन है। इसका अर्थ है कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है जो घर में रहने वाले व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित करेगी। उस घर में तबीयत के बिगड़ने का सिलसिला लगातार बना रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »