19 Apr 2024, 14:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का बुधवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 2:15AM | Updated Date: May 22 2019 2:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल-आप एक नीरस और रूटीन जीवनशैली के आदी हो चुके हैं और इस प्रक्रिया का बुरा असर आपके शरीर पर देखा जा सकता है। अब भी समय है ,आपको जल्दी ही अपनी पहले वाली ताकत और स्टैमिना हासिल करने के लिए एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि आपको जल्द ही किसी शारीरिक मेहनत वाले काम के लिए बुलाया जा सकता है। अपने तनाव को दूर करना भी महत्वपूर्ण है। चाहे आप इसे न जानते हों ,लेकिन आपका अस्वास्थ्यकर खाना ही इस तनाव का कारण है।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल- आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें। आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल- आज आपको अपने कार्य करने के लिए विशेष ध्यान देना होगा क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से आपकी प्रगति को देखेंगे। वे आपके समर्पण भाव और मजबूत नेतृत्व के गुणों से प्रभावित होंगे। आज आपके थोड़े अधिक प्रयासों से आपके करियर को नयी गति मिल सकती है क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके इन गुणों को ध्यान में रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »