29 Mar 2024, 12:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:35AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव -  आज आप किसी खास नतीजे पर पहुंच सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, वो खत्म होने हो सकती है। आपके लिए दिन ठीक है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
 
नेगेटिव - रिश्तों के नए प्रस्तावों पर विचार न करें। जो मामला सुलझता नजर न आए, उसे छोड़ दें। ज्यादा तनाव लेने से बचें। परेशानी पैदा करने वाले कुछ पुराने मामले आज आपको और उलझा सकते हैं। किसी चीज पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देकर आप और उलझ भी सकते हैं।
 
क्या करें - कलाई पर पीला धागा बांधे।
 लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसकी पसंद का गिफ्ट दें। आपके संबंधों में मजबूती आ सकती है।
करियर- सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
हेल्थ- मामूली चोट या शारीरिक दर्द भी हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »