23 Apr 2024, 22:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:29AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - पैसों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ें। खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखें। भावनात्मक स्थिति में खुद पर संयम रखें। बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह आपको मिल सकती है। कला, संगीत, भाषा, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर संबंधित अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। भावनात्मक मामले चरम पर रहेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ समय बीतेगा।   
नेगेटिव - आपका रूटीन बिगड़ सकता है। आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हर काम आपकी इच्छानुसार नहीं हो पाएगा। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी का मूड भी खराब हो सकता है। सावधान रहें। आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा काम खुद पर न डालें। पुराने दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा चुप्पी और ज्यादा ही आक्रामक होना आपके लिए ठीक नहीं हैं। आवास संबंधी समस्या भी हो सकती है। 
 
क्या करें - सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को लगाएं।
लव- पार्टनर आपके साथ समय बिताने के मूड में रहेगा। पार्टनर को समय दें। आपको भी सहयोग और प्रेम मिल सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। आपसे कोई चूक भी हो सकती है। कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। आपका पेट खराब हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »