18 Apr 2024, 15:53:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:28AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग बन हैं। बदलावों को अपनाने का दिन है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आवास संबंधी समस्या भी सुलझ सकती है। बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं। आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। अपना काम मन लगाकर करें। समय आने पर उसका फायदा आपको मिलेगा। आपके द्वारा रखी गई योजना पूरी हो सकती है। शांति से दिन बिताएं और आने वाले समय की प्लानिंग करें। कई मामलों में आपको मंथन करना पड़ सकता है। सौदे पर ध्यान दें। कुछ समस्याएं अपने आप खत्म हो सकती है। संतान की प्रगति होगी। बहुत से काम पूरे हो जाएंगे।
 
नेगेटिव - जोश में आकर काम करेंगे, तो अपने ही लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अकेलापन भी महसूस होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ उलझन भरी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कोई भी कदम सोच-समझ कर ही बढ़ाएं।
 
क्या करें - किसी भी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे संबंधों में मजबूती आएगी। साथ काम करने वालों से आकर्षण बढ़ सकता है।
करियर-  कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार पैसा न दें। नौकरी और बिजनेस में बड़े वादे भी करने से बचें।
हेल्थ- सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »