25 Apr 2024, 12:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृष राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:27AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को प्रभावित कर सकती है। आप व्यावहारिकता रखें। सूझबूझ से ही कोई फैसला लें। कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। लोगों से कोई उम्मीद न रखें। अपनी तरफ से पूरी विनम्रता से पेश आएं। मन की बात मन में ही रखें। अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें। कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आ सकता है। बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर आपको मिल सकता है। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा।
 
नेगेटिव - अपनी योजनाएं किसी को न बताएं या किसी के साथ उन पर बात न करें। किसी चीज के बारे में ज्यादा चिंता न करें। दोस्तों, रिश्तेदारों या प्रेमी का गुस्सा तेज भी हो सकता है। कोई बड़ा फैसला न करें। सावधान रहें। आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। धन हानि, खरीददारी या चोरी के योग बन सकते हैं। सावधान रहें। पैसों को लेकर सावधानी जरूर रखें। चोट लगने की संभावना है।  अपनी राज की बातें किसी से शेयर न करें।
 
क्या करें - किशमिश का पानी पिएं।
 लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें और सोच-समझकर बोलें। कोई भी काम जबरदस्ती न करवाएं।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा। बिना सोचे समझे कोई प्रॉमिस भी न करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मन न लगने से परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण गले और नाक के रोग हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »