29 Mar 2024, 17:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:25AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली के किस्मत के भाव में चंद्रमा होने से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। दूसरों से जरूरत लायक मदद मिलेगी। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें।
 
नेगेटिव - कामकाज के लिहाज से आपके लिए मीठी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। गुस्से और विद्रोही भावों को नियंत्रण में रखें। गलती की तो परेशान हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी के साथ थकान भी महसूस हो सकती है। दोस्तों के साथ विवाद और लेन-देन से बचें। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है।
 
क्या करें - पानी में लाल फूल डाल कर नहाएं।
लव- अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने में देरी हो सकती है। मनमुटाव के भी योग हैं। 
करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में मनचाहा फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स समस्याओं का समाधान खोजने में अपने सीनियर्स से आप मदद ले सकते हैं।
हेल्थ- मौसम या हवा-पानी बदलने के कारण परेशानियां हो सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »