29 Mar 2024, 12:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

4 मई का दिन है खास, किस्मत बदलने के लिए करें ये खास उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 10:47AM | Updated Date: Apr 23 2019 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैसाख मास में आने वाली अमावास्या इस बार बेहव खास है, यह अमावस्या खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकी इस दिन शनिवार हैं जिस कारण से यह शनि अमावस्या होगी। हिन्दू धर्म में अमावस्या को बड़ा महत्व दिया गया है, इस तिथि को पितरों की तिथि कही जाती है। इसके साथ ही अगर अमावस्या की तिथि अगर सोमवार, मंगलवार या शनिवार को आती है, तो इसका महत्व ओर बढ़ जाता है।
 
इस बार 4 मई के दिन शनि अमावस्या हैं, इस अमावस्या को बेहद विशेष माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इनस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। आज हम इस लेख में शनि अमावस्या पर किये जाने वाले शुभ काम से मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहें हैं।
 
अमावस्या का दिन शास्त्रों में पितरों को समर्पित किया गया है इसलिए शनि अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पवित्र नदी में स्नान कर उनके निमित्त तर्पण करें। ऐसा करने से पितरों की कृपा बनी रहती है।
 
अमावस्या पर पीपल की जड़ पर जल चढ़ाएं क्योंकि पीपल के पेड़ में पितरों का निवास स्थान होता है ऐसा करने से शनिदोष और राहुदोष से मुक्ति मिलती है।
 
अमावस्या पर तुलसी को जल चढ़ाना और गाय को रोटी खिलाएं ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धी आती है। 
 
अमावस्या पर शिवलिंग पर जल चढाने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
 
अमावस्या पर हनुमान चालीसाका पाठ कर गरीबों को दान और ब्राह्राणों को भोजन करवाना सारी परेशानी का अन्त होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »