17 Apr 2024, 03:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शुभ साप्ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:53AM | Updated Date: Apr 21 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदुःख के प्रसंग उपस्थित होंगे।                                                                                                                                 

सामान्य                                                                                                                                                                              

यह सप्ताह औसत रूप से अच्छा बना रहेगा। व्यापार करने वाले और नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। पिछले कुछ समय से व्यापार को बढ़ाने वाली आपकी प्लानिंग अटक रही थी।

कन्या व्यवसाय और करियर
व्यावसायिक मोर्चे पर आप आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन कॉम्पिटिशन का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। इस समय आप अपने उत्पाद या सेवा की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता आपके लिए एक समस्या बन सकती है।
कन्या प्रेम और संबंध
वाणी की मधुरता से इस सप्ताह आप ज्यादा से ज्यादा दोस्त बना सकेंगे। इसमें भी अपोजिट सेक्स के पात्रों की संख्या अधिक होगी। जो लोग शादीशुदा हैं या पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं।
कन्या धन और वित्त
इस सप्ताह आय को लेकर कोई खास चिंता नहीं होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में अनिच्छा से खर्च करने की नौबत आ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह के पहले चरण में आप अधिक सक्रिय रहेंगे।
कन्या शिक्षा और ज्ञान
विद्यार्थियों के लिए सप्ताह की शुरुआत और आखिरी चरण बेहतर है। सप्ताह के बीच में आपके पढ़ाई से दूर भागेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने में आपका ज्यादातर समय खर्च होगा। 
कन्या स्वास्थ्य
बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस सप्ताह आप आराम करें। दिल से जुड़ी समस्याएं, ब्लड प्रेशर, पित्त और माइग्रेन से परेशान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहना होगा। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »