20 Apr 2024, 08:54:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 27। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, कृष्ण पक्ष। सूर्योदय - प्रात: 06.18.01, सूर्यास्त -सायं: 06.36.51। चंद्रोदय- प्रात: 05.51, चंद्रास्त -दोप. 05.57। तिथि -दोप. 12.50 तक चतुर्दशी पश्चात अमावस। नक्षत्र-दिवस पर्यंत उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र। योग-रात्रि 10.07 तक ब्रह्म पश्चात ऐंद्र योग। सूर्योदयकालीनकरण-दोप. 12.50 तक शकूनि पश्चात चतुष्पद करण। चंद्रमा -दिवस पर्यंत मीन राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया - शुभ प्रात: 06.18 से 07.50 तक, चंचल व लाभ प्रात: 10.55 से दोप. 01.59 तक  व शुभ दोप. 05.04 से सायं: 06.36 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। समस्त जातकों के लिए गेहुंआ रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -दोप. 01.59.46 से 03.32.07 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल- आवश्यक होने पर ही दक्षिण दिशा की यात्रा इलायची खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार -पितृकार्य की चैत्री अमावस्या। शबेमिराज (मुस्लिम)। पंचक -पंचक जारी। विशेष -तर्पण आदि उत्तर कर्म के लिए चैत्री अमावस पर्व अतिशीघ्र फल देने वाला होता है। आज बाजार व्यापार - आज बाजार में तेजी रहेगी। गुड़, तेल, सोना-चांदी, सूती वस्त्र, सरसो, घी, खोपरा आदि के भाव बाजार पर प्रभाव डालेंगे। शेयर बाजार में तेजी बनी रहेगी। इस्पात, सीमेंट, पेट्रो रसायन, आॅटोमोबाइल, गैस आदि शेयर से बाजार चमकेगा। व्यवसाय में लचीला रुख अपनाने की कोशिश करें। आज के लिए टेवा-आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाये में होगा। दिवस पर्यंत मीन राशि रहेगी। जन्माक्षर दू, थ, झ, ञ, दे रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »