29 Mar 2024, 15:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 26। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, कृष्ण पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.18.58, सूर्यास्त- सायं: 06.36.29, चंद्रोदय- अर्धरात्रि 05.34, चंद्रास्त -दोप. 05.07। तिथि-प्रात: 10.56 तक त्रयोदशी पश्चात चतुर्दशी। नक्षत्र -दिवस पर्यंत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र। योग-रात्रि 09.47 तक शुक्ल पश्चात ब्रह्म योग। सूर्योदयकालीनकरण-प्रात: 10.57 तक वणिज पश्चात विष्टिकरण। चंद्रमा -रात्रि 08.47 मि. तक कुंभ राशि में रहेंगे पश्चात मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ चौघड़िया -लाभ व अमृत प्रात: 06.18 से 09.23 तक, शुभ प्रात: 10.55 से दोप. 12.27 तक एवं चंचल व लाभ दोप. 03.32 से सायं: 06.36 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए - शुभ समय में कृषि भूमि का हस्तांतरण कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए श्वेत रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) - दोप. 12.27.43 से 01.59.54 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही उत्तर दिशा की यात्रा घर से माखन खाने के पश्चात करे। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार-रंग तेरस। मधु कृष्ण त्रयोदशी। मास शिवरात्रि व्रत। मेला मंडलनाथ (जोधपुर)। भद्रा-प्रात: 10.56 मि. से रात्रि 11.54 मि. तक (भूलोक)। पंचक-पंचक जारी। विशेष- पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने वाला निरोगी रहता है। आज बाजार व्यापार -आज बाजार में स्थिरता के बाद तेजी रहेगी। तुअर, गुड़, खांड सूखे मेवे, चावल आदि में निवेशकों का रुझान बना रहेगा। शेयर बाजार में तेजी बनी रहेगी। स्टील, फर्टिलाइजर, फूड इंडस्ट्रीज, कॉफी, चाय आदि के शेयर से बाजार संभलेगा। व्यवसाय में संबंध मजबूती पर ध्यान दें। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाये में होगा। रात्रि 08.47 तक कुंभ पश्चात मीन राशि रहेगी। जन्माक्षर से, सो, द, दी, दू रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »